दादरी: गौतमबुद्ध नगर के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने सेक्टर-20 थाना क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश
गौतम बुध नगर के एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने शनिवार को देर रात सेक्टर-20 थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने सेक्टर-20 थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया है।