दादरी: सेक्टर-20 क्षेत्र से पुलिस ने मिनी स्टोर से नगदी चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, ₹3,53,340 नगद बरामद
नोएडा किस सेक्टर 20 थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए मॉल में स्थित मिनी स्टोर से ₹3,53,740 चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से अनीश के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मौके से ₹3,53,340 नगद बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।