अशोक नगर: गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज़ लोगों ने कोलूआ रोड पर किया चक्का जाम
अशोकनगर की कोलूआ रोड जय बाबा इंडियन गैस एजेंसी के बाहर बुधवार को लोगों ने चक्का जाम कर दिया। वे सिलेंडर न मिलने से आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए और अपने वाहनों को रखकर प्रदर्शन करने लगे प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नंबर लगाने के लगभग 15 दिन बाद उन्हें सिलेंडर मिलना था। वे इस दौरान कई बार एजेंसी गए, जहां उन्हें आश्वासन दिया गया कि सिलेंडर उनके घर पहुंचेंगा।