Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

राम मंदिर- आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का दिव्य प्रतीक श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का केंद्र है। #12YearsOfVikasBhiVirasatBhi #शहडोल #shahdol

57 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

MORE NEWS

जिले में किया गया सामूहिक योगाभ्यास
..
नागरिकों ने बढ़ चढ़कर निभाई सहभागिता
....
विश्व योग दिवस के अवसर पर शहडोल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिमसे जन प्रतिनिधियों अधिकारियों, गणमान्य नागरिको एवं स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई।

इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेमरा एवं  ग्राम पंचायत बोचरों में योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास एवं ध्यान किया।

इस अवसर पर योग के महत्व को बताया गया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

#शहडोल #shahdol

जिले में किया गया सामूहिक योगाभ्यास .. नागरिकों ने बढ़ चढ़कर निभाई सहभागिता .... विश्व योग दिवस के अवसर पर शहडोल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिमसे जन प्रतिनिधियों अधिकारियों, गणमान्य नागरिको एवं स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेमरा एवं ग्राम पंचायत बोचरों में योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास एवं ध्यान किया। इस अवसर पर योग के महत्व को बताया गया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'

Shahdol, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

करें योग, रहे निरोग

महात्मा गांधी स्टेडियम शहडोल में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के संबोधन को वर्चुअली रूप से देखा एवं सुना गया।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, कलेक्टर डॉ.केदार सिंह, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#विश्व_योग_दिवस 
#शहडोल #shahdol

करें योग, रहे निरोग महात्मा गांधी स्टेडियम शहडोल में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के संबोधन को वर्चुअली रूप से देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, कलेक्टर डॉ.केदार सिंह, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। #विश्व_योग_दिवस #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

करें योग रहे निरोग

#विश्व_योग_दिवस #शहडोल #shahdol

करें योग रहे निरोग #विश्व_योग_दिवस #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

प्राकृतिक खेती से पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन को मिलेगा बढ़ावा : विधायक मनीषा सिंह

कृषि विज्ञान केंद्र शहडोल में प्राकृतिक खेती एवं मिलेट्स विषय पर कार्यशाला-सह-संगोष्ठी आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र शहडोल में प्राकृतिक खेती एवं मिलेट्स (मोटा अनाज) आधारित खेती विषय पर कार्यशाला-सह-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती से जुड़े किसान, प्रगतिशील कृषक, जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने खेती-किसानी में गाय, गोबर एवं गौमूत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए देशी प्रजातियों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

सहायक संचालक कृषि अनुराग पटेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन एवं परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन योजनाओं के तहत जिले के 4,125 किसानों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है, जो वर्तमान में प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती करने वाले सभी किसानों के मृदा नमूने लेकर उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए जा चुके हैं। शहडोल जिले में कोदो, कुटकी एवं रागी जैसे मोटे अनाजों की खेती प्राकृतिक विधि से की जा रही है, जिसमें रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं किया जाता।

कृषि विज्ञान केंद्र शहडोल के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मृगेंद्र सिंह ने प्राकृतिक खेती की आवश्यकता और उसके दूरगामी लाभों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं कृषक वैज्ञानिक डॉ. बृज किशोर प्रजापति ने रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए बताया कि अत्यधिक रसायनों के प्रयोग से मिट्टी की जैविक एवं भौतिक गुणवत्ता प्रभावित होती है, जिससे उसकी उर्वरा शक्ति में लगातार कमी आती है। उन्होंने किसानों को जीवामृत के उपयोग एवं उसके महत्व की भी जानकारी दी।

प्रगतिशील कृषक राम कुशल पटेल ने प्राकृतिक विधि से पेड़ों के नीचे हल्दी, अदरक, सूरन तथा विभिन्न औषधीय फसलों की खेती के अपने अनुभव साझा किए और किसानों को कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने के उपाय बताए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सोहागपुर हीरावती कोल, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, कृषि मोर्चा के रवि त्रिपाठी, सुरेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चंद्रभान सिंह, शिशुपाल सिंह सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में प्राकृतिक खेती से जुड़े प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

#शहडोल #shahdol

प्राकृतिक खेती से पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन को मिलेगा बढ़ावा : विधायक मनीषा सिंह कृषि विज्ञान केंद्र शहडोल में प्राकृतिक खेती एवं मिलेट्स विषय पर कार्यशाला-सह-संगोष्ठी आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र शहडोल में प्राकृतिक खेती एवं मिलेट्स (मोटा अनाज) आधारित खेती विषय पर कार्यशाला-सह-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती से जुड़े किसान, प्रगतिशील कृषक, जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने खेती-किसानी में गाय, गोबर एवं गौमूत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए देशी प्रजातियों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। सहायक संचालक कृषि अनुराग पटेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन एवं परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन योजनाओं के तहत जिले के 4,125 किसानों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है, जो वर्तमान में प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती करने वाले सभी किसानों के मृदा नमूने लेकर उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए जा चुके हैं। शहडोल जिले में कोदो, कुटकी एवं रागी जैसे मोटे अनाजों की खेती प्राकृतिक विधि से की जा रही है, जिसमें रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं किया जाता। कृषि विज्ञान केंद्र शहडोल के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मृगेंद्र सिंह ने प्राकृतिक खेती की आवश्यकता और उसके दूरगामी लाभों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं कृषक वैज्ञानिक डॉ. बृज किशोर प्रजापति ने रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए बताया कि अत्यधिक रसायनों के प्रयोग से मिट्टी की जैविक एवं भौतिक गुणवत्ता प्रभावित होती है, जिससे उसकी उर्वरा शक्ति में लगातार कमी आती है। उन्होंने किसानों को जीवामृत के उपयोग एवं उसके महत्व की भी जानकारी दी। प्रगतिशील कृषक राम कुशल पटेल ने प्राकृतिक विधि से पेड़ों के नीचे हल्दी, अदरक, सूरन तथा विभिन्न औषधीय फसलों की खेती के अपने अनुभव साझा किए और किसानों को कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने के उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सोहागपुर हीरावती कोल, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, कृषि मोर्चा के रवि त्रिपाठी, सुरेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चंद्रभान सिंह, शिशुपाल सिंह सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में प्राकृतिक खेती से जुड़े प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026