भूपालसागर: आपणो माथो- आपणी सुरक्षा की थीम पर भुपालसागर की 19 ग्राम पंचायतों के 750 सड़क सुरक्षा अग्रदूतों ने ली शपथ
मंगलवार को स्थानीय पंचायत समिति परिसर में जिला प्रशासन, पुलिस, पंचायत राज विभाग, परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी व श्री सांवलिया मंदिर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत् सभागार में अधीनस्थ ग्राम पंचायतों के चयनित 750 सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को प्रशिक्षण देकर शपथ दिलवाई।