भूपालसागर: उपखण्ड अधिकारी पुनीत गेलडा ने किया जाशमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
उपखण्ड अधिकारी पुनीत गेलड़ा ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारी गेलड़ा ने स्वास्थ्य केंद्र पर दी जा रही विभिन्न चिकित्सा सेवाओं की जानकारी लेते हुए सरकार द्वारा दी जा रही दवाईयों की उपलब्धता सहित स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई का जायजा लिया।और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।