भूपालसागर: पंचायत समिति सभागार में विधायक अर्जुन जीनगर के मुख्य आतिथ्य में साधारण सभा की बैठक हुई सम्पन्न
भूपालसागर में सोमवार को पंचायत समिति कि साधारण सभा कि बैठक विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधान हेमेन्द्र सिंह कि अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बिजली, पेयजल, सड़क, सिंचाई, शिक्षा, चिकित्सा, पशुपालन, मनरेगा, एमपीएमएलए लेड आदि विभागों के राजकिय कार्यो कि समीक्षा की। विधायक सभी कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।