भूपालसागर: अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय चुनाव श्री राम मशीनरी मार्ट भूपालसागर में हुए सम्पन्न।
रविवार को अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के चुनाव सम्पन्न हुए। राष्ट्रीय स्तर पर 3 दावेदारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। भूपालसागर में विजयवर्गीय समाज के कुल 45 मतदाताओं में से 30 लोगो ने मतदान किया। मतदान शाम 4 बजे शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ। कुल 67 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान समाजगण मौजूद रहे।