भूपालसागर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाशमा में वार्षिक उत्सव में पहुंचे संयुक्त निदेशक भामाशाहों का किया सम्मान
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाशमा में वार्षिक उत्सव में शुक्रवार को उदयपुर मंडल के संयुक्त निदेशक पुष्पेंद्र शर्मा पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव में हिस्सा लिया। और भामाशाहों का सम्मान किया। साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।