महोबा: आल्हा चौक सहित शहर में शारदीय नवरात्र की तैयारी पूरी, 184 दुर्गा पंडालों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए
Mahoba, Mahoba | Oct 10, 2026 शारदीय नवरात्र को लेकर शहर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। आल्हा चौक समेत प्रमुख स्थानों पर देवी पंडाल सजाए गए हैं। नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने शहर के मंदिरों और 184 दुर्गा पंडालों में विशेष इंतजाम किए हैं। शहर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है।