बिछड़े दो परिवारों को मिला दिया महिला परामर्श केंद्र शाहजहांपुर
आपको बता थाना कटरा* जनपद शाहजहाँपुर एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 09 माह पूर्व हुई थी। आवेदिका अपने मायके में 10 दिन से रह रही है। आवेदिका 05 माह की गर्भवती है। आवेदिका और आवेदिका के पति की घरेलू बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया था आवेदिका ने गुस्से में आकर प्रार्थना पत्र दे दिया था। आवेदिका अपने पति के साथ रहना चाहती है। द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी से कभी भी लड़ाई झगड़ा नहीं करूंगा। मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूं। दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया । दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया है।
*2. *थाना कोतवाली* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 04 माह पूर्व हुई थी। आवेदिका 02 माह से अपने मायके में रह रही है। आवेदिका का पति आवेदिका के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करता है। ज़ब आवेदिका बीमार हुई तो आवेदिका के पति ने इलाज नहीं कराया था । तथा आवेदिका को खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता |आवेदिका ने बताया अगर मेरा पति सही से चले तो मैं अपने पति के साथ जाने को तैयार हूं। द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करूंगा। मैं अपनी पत्नी को अच्छे से रखूंगा एवं अपनी पत्नी खर्चे के लिए पैसे भी दूंगा।दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया
*इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र म0उ0 नि0 मधु यादव,महिला आरक्षी पिंकी, महिला आरक्षी निशा मिश्रा, महिला आरक्षी शीतल चौहान, महिला आरक्षी रश्मि चौधरी , महिला आरक्षी मोनिका कुमारी महिला आरक्षी नेहा चौहान आरक्षी विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।*