बिजनौर: बिजनौर के राज मिलन बैंक्विट हॉल में अचानक लगी आग मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी
Bijnor, Bijnor | May 30, 2024 बिजनौर के राजमिलन बैंक्विट हॉल में आज सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बैंक्विट हॉल से अचानक धुआं निकलने लगा जिससे लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद तत्काल दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।