गुना नगर: कंचनपुरा में मकान में आग लगने से झुलसे 1 ही परिवार के 4 सदस्यों से जिला अस्पताल में मिलने पहुंची पूर्व मंत्री इमरती देवी
गुना के कंचनपुरा में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गए थे। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। 3 अप्रैल को एमपी शासन की पूर्व मंत्री इमरती देवी गुना जिला अस्पताल पहुंची। आग में झूलसे लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मकान में आग लगने से दो बच्चे सहित पति पत्नी झुलस गए थे।