हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने लंबित मांगों के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी
पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन (राजस्थान) की उपशाखा पंचायत समिति हनुमानगढ़ के बैनर तले मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है। आंदोलन के तहत कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को संगठन के बैनर तले मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।