लक्ष्मीपुर: जमुई की बेटियों ने शिक्षा की ओर बढ़ाया कदम, मैट्रिक परीक्षा देने मुंगेर रवाना
समग्र सेवा जमुई के प्रयास से शुक्रवार को जमुई जिले के विभिन्न प्रखंडों की 300 बालिकाएं एवं महिलाएं बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबोस) की मैट्रिक परीक्षा देने मुंगेर के लिए रवाना हुईं। संस्था सदस्यों ने 5 बजे बताया कि इनमें गुरमाहा और चोरमारा जैसे अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की कई छात्राएं शामिल हैं।