अलीगढ़ से लखनऊ रवाना हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अग्निकांड पर जताया शोक
#AligarhNews #UPNews #updatetoday
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ की जनसभा को संबोधित करते हुए लखनऊ में हुए अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में कई बच्चों की जान गई है, जो अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही समाप्त कर लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।
Koil, Aligarh | Jun 22, 2026