दमोह: सड़क हादसे में घायल युवक को दमोह जिला अस्पताल में उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया,घायल ने मारपीट के आरोप लगाए
Damoh, Damoh | Jun 16, 2026 दमोह जिले के हटा क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए युवक को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया,घायल हरिराम पटेल को दमोह जिला अस्पताल में उपचार के बाद गम्भीर हालत में देर रात जबलपुर रेफर किया गया,सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे दमोह जिला अस्पताल में घायल हरिराम पटेल ने घटनास्थल पर 4 लोगो द्वारा मारपीट किये जाने के आरोप भी लगाए