अशोक नगर: जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर हुआ योगाभ्यास
हर घर योग हर व्यक्ति निरोग
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशन में घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग" कार्यक्रम अंतर्गत गुरुवार को सुबह 11 बजे जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर योगाभ्यास शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गए। इन योग शिविरों 312 योगार्थियों ने भाग लिया इस दौरान विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिये प्रेरित किया गया।