कहरा: बैजनाथपुर ओपी थाना के बैजनाथपुर हटिया के समीप जमीनी विवाद को लेकर मारपीट तीन जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 10, 2024 बैजनाथपुर ओपी थाना के बैजनाथपुर हटिया के समीप जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों के लोगों ने आपस में मारपीट कर ली। मारपीट में 2 महिला 1 पुरुष जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम मिथिलेश पोद्दार प्रमिला देवी और चांदनी देवी बताया जा रहा है। जख्मी ने विवेक कुमार रितेश कुमार मुकेश पोद्दार पर मारपीट का आरोप लगाया है।