कोल: मूसेपुर जलाल में गौशाला के रखरखाव और ग्राम प्रधान के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Koil, Aligarh | Jun 8, 2025 मूसेपुर जलाल में गौशाला के रखरखाव और ग्राम प्रधान के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। भारी मात्रा में ग्रामीण इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विरोध में हंगामा किया और गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के द्वारा गौशाला का रख रखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है। गौशाला में गोवंश मार रहे हैं और उन्हें दफना दिया जाता है।