शाजापुर: सनाढ्य ब्राह्मण समाज का समाज परिसर में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
शाजापुर में सनाढ्य ब्राह्मण समाज ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।समाज परिसर में बड़ी संख्या में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के परिवार एकत्रित हुए और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की रंगारंग बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही समाज की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों पर चर्चा कर विभिन्न निर्णय लिए गए।होली मिलन समारोह में फाग गीतों पर जमकर समाजजन थिरके।