हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले अखंड भारत कार्यक्रम में राष्ट्र एकता और सांस्कृतिक विरासत का संदेश
हिंदू जागरण, आरा (भोजपुर) के तत्वावधान में बुधवार को श्री माँ विंध्यवासिनी मैरिज हॉल, मीरगंज, आरा में अखंड भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की साझा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक सुरेंद्र सिन्हा जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह-संयोजक सोना लाल जी उपस्थित रहे।
Arrah, Bhojpur | Aug 19, 2026