मुरैना नगर: मुरैना गाँव में युवक ने सल्फास की गोलियाँ खाईं, गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के मुरैना गाँव में रहने वाले युवक ने आज अज्ञात कारणों के चलते सल्फास की गोली खा ली तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आये यहाँ इमरजेंसी डियूटी पर उपस्थित डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया हैँ।जिसकी सूचना पुलिस को भेज दी गई हैँ।