भीलवाड़ा: गुमशुदा बुजुर्ग यशवंत पारीक का शव 4 दिन बाद आरसीएम सर्किल के पास खाली भूखंड में मिला, फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में
शहर के शास्त्री नगर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग यशवंत पारीक, जो पिछले 4 दिनों से लापता थे, उनका शव आज मंगलवार शाम को हरणी महादेव रोड स्थित आरसीएम सर्किल के पास एक खाली भूखंड में बरामद हुआ है। इस दुखद खबर के बाद मृतक के परिवार और समाज में शोक की लहर छा गई।