बेंगाबाद: आरके महिला महाविद्यालय के प्राचार्य ने शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार से मिलकर समस्याओं पर चर्चा की
आर के महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के एन शर्मा और रुसा कॉर्डिनेटर डॉ आतिश रंजन शनिवार को साढ़े 9 बजे टुंडी रोड के उत्सव उपवन पहुंच कर राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर इन्होंने बुके देकर उनका अभिवादन किया। बाद में कई मुद्दों पर इनसे चर्चा की।