कुम्हेर: तमरेर–मधुबना सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की दी चेतावनी
जिले के तमरेर से मधुबना गांव तक स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से शुरू नहीं होने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।