जगदलपुर: कलेक्टर ने ज्ञान गुड्डी के बच्चों को सफलता के टिप्स दिए, सोशल मीडिया से दूरी और सही दिशा में धैर्यपूर्ण मेहनत की सलाह दी
जगदलपुर, 03 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले के नवाचारी कोचिंग केंद्र 'ज्ञानगुड़ी' में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब कलेक्टर श्री आकाश छिकारा नीट, नर्सिंग और पीएटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न केवल बच्चों के साथ परीक्षा की तैयारियों पर गंभीर चर्चा की, बल्कि अपने बचपन की पढ़ाई और संघर्ष के उदाहर