भगवानपुर: सिकंदरपुर गांव से पुलिस ने देसी शराब के एक तस्कर को किया गिरफ्तार
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिकंदरपुर गांव से सिकंदरपुर गांव निवासी जाहिद पुत्र वहीद नाम के देसी शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने देसी शराब के 48 पैकेट बरामद कर लिए है। जानकारी मिली है कि जाहिद देसी शराब की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस के द्वारा जाहिद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।