कालपी: कालपी पहुंचे खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय, मां बनखंडी देवी मंदिर में किए दर्शन, हुआ जोरदार स्वागत
Kalpi, Jalaun | Jun 5, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे कालपी नगर पहुंचे, जहां पर मंत्री ने मां बनखंडी देवी मंदिर में दर्शन किए, वही इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा, इसके बाद मंत्री समीक्षा बैठक के लिए उरई रवाना हो गए।