गुना नगर: घोसीपुरा में पति को मोबाइल पर बात करने से रोका तो पत्नी को जिंदा जलाया, हालत नाजुक
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के घोसीपुरा में 4 अप्रैल की रात पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में पति पवन रजक ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी दीपा रजक पर डीजल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी दीपा अस्पताल में भर्ती है और हालत नाजुक है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।