लखनपुर: ग्राम अरगोती तपता के बीच स्थित कछुआ नाला में अवैध अतिक्रमण की खेती को लेकर तहसीलदार से की गई शिकायत: कपिल मिंज
लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम अरगोती से नदी पर अवैध कब्जा कर खेत बनाये जाने का मामला सामने आया है जहाँ ग्राम के ही कुछ ग्रामीणों के द्वारा नदी पर कब्जा कर खेत बनाया जा रहा है।ग्राम अरगोती,तपता में बहने वाली कछुआ नाला अब अवैध कब्जे की भेंट चढ़ती नजर आ रही है जिसमे ग्राम के ही कुछ ग्रामीनो के ऊपर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया अब नाले का अस्तित्व खतरे में है।