*महानवमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी दरभंगा ने सपरिवार मां श्यामा माई मंदिर में की पूजा-अर्चना*
*कन्याओं को भोजन करा एवं चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद*
दरभंगा, 19 अक्टूबर 2026:- शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन (महानवमी) के शुभ एवं पावन अवसर पर जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा सपरिवार ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर का भ्रमण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर के गर्भगृह में मां श्यामा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की।
उन्होंने मां भगवती के चरणों में नमन करते हुए संपूर्ण दरभंगा जिले के नागरिकों की सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, आपसी भाईचारे एवं निरंतर प्रगति की मंगल कामना की।
जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में ही कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर जिलाधिकारी एवं उनके परिवार ने पूरी आस्था और सम्मान के साथ छोटी कन्याओं को आसन पर बैठाकर अपने हाथों से श्रद्धापूर्वक भोजन कराया।
भोजन कराने के उपरांत, जिलाधिकारी ने अत्यंत विनम्रता एवं भक्ति भाव के साथ सभी कन्याओं के चरण स्पर्श किए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उन्हें उपहार भी दिया।
कन्याओं के प्रति जिलाधिकारी और उनके परिवार के इस स्नेह और आदर भाव ने वहां उपस्थित लोगों को भी भाव-विभोर कर दिया।
महानवमी के अवसर पर मां श्यामा माई मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं और चारों ओर मां के जयकारों व मंत्रोच्चारण से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का भी अवलोकन किया,जिससे दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar