बटियागढ़: खमरगौर में जमीनी विवाद में मारपीट, दो घायल सिविल अस्पताल हटा पहुंचे, चचेरे भाइयों पर आरोप
खमरगौर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगो के साथ मारपीट कर दी,घटना में घायल राजाराम पटेल और नारायण पटेल को आज मंगलवार शाम करीब 7 बजे इलाज मुलाहजे के लिए पुलिस ने सिविल अस्पताल हटा भेजा घायलो का आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते उनके चचेरे भाइयो ने ही उनके साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया