बटियागढ़: केरबना मार्ग पर कॉलेज के पास दो बाइक में हुई टक्कर, दो लोग हुए घायल
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना मार्ग पर कॉलेज के पास दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गई..घटना में दो लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,घायलो में बुजुर्ग जम्मन खान निवासी बटियागढ़ और दूसरी बाइक का चालक रामेश्वर प्रसाद शामिल हैं,दोनो घायलो का अस्पताल में इलाज किया गया,घटना आज 16 अप्रेल सुबह 11 बजे की बताई गई