कटोरिया: विश्वकर्मानगर के पास दो बाइक की टक्कर में 6 लोग जख्मी
Katoria, Banka | May 15, 2026 कटोरिया-सूईया रोड स्थित विश्वकर्मानगर के पास शुक्रवार सुबह करीब 8 :30 बजे दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दोनों बाइक सवार 6 जख्मी हो गया। जख्मी सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने तीन की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।