संग्रामपुर: शटडाउन के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; परिजनों ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीचक गांव के समीप कांवरिया पथ पर बुधवार सुबह बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने गए लाइनमैन नीरज कुमार (35) की करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक दिदारगंज पंचायत के सन्हौली गांव निवासी रामाकांत मंडल का पुत्र था। प्रत्यक्षदर्शी राकेश कुमार रांकी के अनुसार, नीरज शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान करीब एक मिनट बा