पथरगामा: पथरगामा धमसाय में आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 55 मरीजों की हुई जांच
प्रखंड के धनेश्वर नाथ शिव मंदिर धमसाय परिसर में जिला आयुष के तत्वाधान में सोमवार को 11 बजकर 30 मिनट पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया शिविर में आयुष आरोग्य मंदिर धमसाय में आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। शिविर में 55 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।