Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
No video available

चेवाड़ा: Nag Panchami ka Asar अब नही डर रहे लोग कोरोना से

Chewara, Sheikhpura | Jul 9, 2020

MORE NEWS

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 278, दिनांक 05.06.2026          
    ********************************
    जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम आयोजित, त्वरित निष्पादन के निर्देश
****************************** 
      आज दिनांक 05 जून 2026 को 
आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि जनता की शिकायतों को सीधे सुनना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाकर आम लोगों को राहत पहुंचाना रहा। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 46 आवेदन प्राप्त हुआ जिसको जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी परिवादियों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और पूरी आत्मीयता के साथ उनकी समस्याओं को सुना। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से जन-समस्याएं शामिल थीं जिनमे जमीन का रसीद कटवाने, मोटरचालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने, सर्वे में दावा आपत्ति का निराकरण कराने, किसान पंजीकरण कराने, NH 82 में जमीन अधिग्रहण करने उसका मुआवजा दिलाने, राशन कार्ड चालू कराने, बिजली आपूर्ति कराने, बिजली बिल में सुधार कराने, मारुसी जमीन को देखल कब्जा कराने, रकवा में सुधार कराने, आवास का लाभ दिलाने, ऋण देने के बाद भी वारंट देने, रेलवे में जमीन अधिग्रहण करने पर उसका मुआवजा दिलाने, बिजली बिल में सुधार कराने, बिजली तार को ऊपर कराने, सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने, नल जल ऑपरेटरों का मानदेय दिलाने, शेखपुरा अंचल कार्यालय द्वारा दाखिल खारिज आवेदन को अस्वीकृत करने, रास्ता अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिसको मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद महोदय ने मौके पर ही सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों की यथाशीघ्र जांच की जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
"हमारा उद्देश्य है कि जनता को ससमय न्याय और सुविधाएं देना है। किसी भी परिवादी को अपनी जायज मांगों के लिए बेवजह सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।"
इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने और शिकायतों यथाशीघ्र निष्पादित कराने हेतु निर्देश भी दिए। उनके साथ जिला प्रशासन के कई अन्य संबंधित विभागों के कर्मी और पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिन्हें जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सौंपे गए।
इस पहल से दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों में एक नई उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब जल्द और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 278, दिनांक 05.06.2026 ******************************** जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम आयोजित, त्वरित निष्पादन के निर्देश ****************************** आज दिनांक 05 जून 2026 को आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि जनता की शिकायतों को सीधे सुनना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाकर आम लोगों को राहत पहुंचाना रहा। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 46 आवेदन प्राप्त हुआ जिसको जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी परिवादियों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और पूरी आत्मीयता के साथ उनकी समस्याओं को सुना। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से जन-समस्याएं शामिल थीं जिनमे जमीन का रसीद कटवाने, मोटरचालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने, सर्वे में दावा आपत्ति का निराकरण कराने, किसान पंजीकरण कराने, NH 82 में जमीन अधिग्रहण करने उसका मुआवजा दिलाने, राशन कार्ड चालू कराने, बिजली आपूर्ति कराने, बिजली बिल में सुधार कराने, मारुसी जमीन को देखल कब्जा कराने, रकवा में सुधार कराने, आवास का लाभ दिलाने, ऋण देने के बाद भी वारंट देने, रेलवे में जमीन अधिग्रहण करने पर उसका मुआवजा दिलाने, बिजली बिल में सुधार कराने, बिजली तार को ऊपर कराने, सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने, नल जल ऑपरेटरों का मानदेय दिलाने, शेखपुरा अंचल कार्यालय द्वारा दाखिल खारिज आवेदन को अस्वीकृत करने, रास्ता अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिसको मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद महोदय ने मौके पर ही सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों की यथाशीघ्र जांच की जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। "हमारा उद्देश्य है कि जनता को ससमय न्याय और सुविधाएं देना है। किसी भी परिवादी को अपनी जायज मांगों के लिए बेवजह सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।" इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने और शिकायतों यथाशीघ्र निष्पादित कराने हेतु निर्देश भी दिए। उनके साथ जिला प्रशासन के कई अन्य संबंधित विभागों के कर्मी और पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिन्हें जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सौंपे गए। इस पहल से दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों में एक नई उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब जल्द और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 5, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 277, दिनांक 05.06.2026             ********************************
     *विश्व पर्यावरण दिवस 2026 शेखपुरा में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प* 
****************************   
      आज दिनांक 05 जून 2026 को 
 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शेखपुरा जिले में पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता हेतु मुख्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय 'श्यामा सरोवर पार्क' में किया गया, जहाँ माननीय विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी, जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद और श्री बलिराम कुमार चौधरी ने सम्मिलित रूप से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण उनके द्वारा किया गया। उक्त 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जिले वासियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
स्कूली बच्चों का सम्मान और उत्साह
इस विशेष अवसर पर पर्यावरण विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता स्कूली छात्र-छात्राओं को माननीय विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी, जिला पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। विजेताओं की सूची इस प्रकार है प्रतियोगिता प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान
प्रोजेक्ट कार्य संध्या कुमारी जागृति कुमारी गुलशन कुमार
ड्राइंग सिमरण कुमारी रानी कुमारी पीयूष कुमार
क्विज पलक कुमारी शिवेश कुमार प्रेम कुमार थे।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी ने वचन लिया कि वे पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव सकारात्मक बदलाव लाएंगे। साथ ही, अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहार के महत्व के प्रति सतत रूप से प्रेरित करेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता और अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित जिले के अन्य वरिष्ठ और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने भी पार्क में एक-एक पेड़ लगाकर प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाया।
जिले भर में पर्यावरण दिवस का उत्साह देखा गया, जिसके तहत सभी प्रखंड कार्यालयों में भी व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्य संपन्न किया गया। इस आयोजन ने शेखपुरा जिले में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया है।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 277, दिनांक 05.06.2026 ******************************** *विश्व पर्यावरण दिवस 2026 शेखपुरा में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प* **************************** आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शेखपुरा जिले में पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता हेतु मुख्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय 'श्यामा सरोवर पार्क' में किया गया, जहाँ माननीय विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी, जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद और श्री बलिराम कुमार चौधरी ने सम्मिलित रूप से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण उनके द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जिले वासियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। स्कूली बच्चों का सम्मान और उत्साह इस विशेष अवसर पर पर्यावरण विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता स्कूली छात्र-छात्राओं को माननीय विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी, जिला पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। विजेताओं की सूची इस प्रकार है प्रतियोगिता प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान प्रोजेक्ट कार्य संध्या कुमारी जागृति कुमारी गुलशन कुमार ड्राइंग सिमरण कुमारी रानी कुमारी पीयूष कुमार क्विज पलक कुमारी शिवेश कुमार प्रेम कुमार थे। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी ने वचन लिया कि वे पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव सकारात्मक बदलाव लाएंगे। साथ ही, अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहार के महत्व के प्रति सतत रूप से प्रेरित करेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता और अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित जिले के अन्य वरिष्ठ और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने भी पार्क में एक-एक पेड़ लगाकर प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाया। जिले भर में पर्यावरण दिवस का उत्साह देखा गया, जिसके तहत सभी प्रखंड कार्यालयों में भी व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्य संपन्न किया गया। इस आयोजन ने शेखपुरा जिले में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया है। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 5, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 276, दिनांक 05.06.2026             ********************************
    *जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने किया EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* 
****************************  
     आज 05 जून, 2026 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद  एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी महोदय के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और तकनीकी मानकों की जांच किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा वेयरहाउस की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया। उन्होंने वेयरहाउस के अंदर मशीनों (EVM/VVPAT) के भंडारण की स्थिति देखी और निर्देश दिया कि नमी एवं अन्य तकनीकी कारणों से मशीनों को कोई नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और सुरक्षा बलों की तैनाती की स्थिति का जायजा भी लिया गया। निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता नीति के तहत, यह निरीक्षण विभिन्न हितधारकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी,अवर निर्वाचन पदाधिकारी,सहायक कोषागार पदाधिकारी शेखपुरा एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण आदि उपस्थित थें।
निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि निर्वाचन की निष्पक्षता और मशीनों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और नियमित अंतराल पर इसकी निगरानी सुनिश्चित की जाए।
 जिला पदाधिकारी महोदय ने वेयरहाउस के सील और तालों की भी स्वयं जांच किए।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 276, दिनांक 05.06.2026 ******************************** *जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने किया EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* **************************** आज 05 जून, 2026 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी महोदय के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और तकनीकी मानकों की जांच किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा वेयरहाउस की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया। उन्होंने वेयरहाउस के अंदर मशीनों (EVM/VVPAT) के भंडारण की स्थिति देखी और निर्देश दिया कि नमी एवं अन्य तकनीकी कारणों से मशीनों को कोई नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और सुरक्षा बलों की तैनाती की स्थिति का जायजा भी लिया गया। निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता नीति के तहत, यह निरीक्षण विभिन्न हितधारकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी,अवर निर्वाचन पदाधिकारी,सहायक कोषागार पदाधिकारी शेखपुरा एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण आदि उपस्थित थें। निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि निर्वाचन की निष्पक्षता और मशीनों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और नियमित अंतराल पर इसकी निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी महोदय ने वेयरहाउस के सील और तालों की भी स्वयं जांच किए। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 5, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 274, दिनांक 
04.06.2026            ********************************
       *नल-जल योजना में गड़बड़ी पर जिला पदाधिकारी का बड़ा एक्शन 24 जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम करेगी वार्डों की जांच, जल्द जांच रिपोर्ट भी देंगे।*।                         ********************************
         आगामी गर्मियों को देखते हुए जिले में 'हर घर नल का जल' योजना की जमीनी हकीकत परखने और इसमें आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए जिला पदाधिकारी शेखपुरा ने एक बड़ा कदम उठाये है। दिनांक 04 जून 2026 को जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जिसमें कुल 24 जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम को विभिन्न पंचायतों और वार्डों में जाकर नल-जल योजना की स्थिति की विस्तृत जांच कर यथाशीघ्र रिपोर्ट जिला गोपनीय शाखा में जमा करने का निर्देश दिया गया है। जिला अंतर्गत सभी विभागों में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाले जिला पदाधिकारी के 'जनता दरबार' में लगातार आमजनों द्वारा यह शिकायतें मिल रही थीं कि जिले के विभिन्न वार्डों में नल-जल की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। जनता की इन गंभीर शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने त्वरित कार्रवाई की और व्यापक स्तर पर जांच टीम गठित कर दी। जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग प्रखंडों और पंचायतों की कमान सौंपी गई है। जिनमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता (जांच) एवं अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अरियरी प्रखंड के चोरदरगाह पंचायत की जांच का जिम्मा मिला है।
अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को बरबीघा प्रखंड के जगदीशपुर और अपर समाहर्ता विभागीय जांच को शेखोपुर सराय प्रखंड के मोहब्बतपुर पंचायत में जांच के लिए तैनात किया गया है।
जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी को चेवाड़ा प्रखंड के लहना पंचायत में जाकर वस्तुस्थिति का पता लगाने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह कुल 24 पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त किया गया है ताकि जिले का कोई भी प्रभावित इलाका जांच से न छूटे। इस विशेष जांच अभियान में जिला पदाधिकारी ने दो मुख्य बिंदुओं पर केंद्रित रहने का निर्देश दिया है जिनमें जल आपूर्ति की स्थिति क्या सभी वार्डों में नियमित रूप से शुद्ध पेयजल मिल रहा है? यदि आपूर्ति ठप है, तो इसके पीछे तकनीकी खराबी है या कोई अन्य लापरवाही?
   नल-जल योजना के सुचारू संचालन के लिए तैनात ऑपरेटरों को उनका मानदेय समय पर मिला है या नहीं, इसकी भी गहनता से जांच की जाएगी। कई जगहों पर मानदेय न मिलने के कारण भी ऑपरेटरों द्वारा काम बंद किए जाने की आशंका है।
     जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट कर दिया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी अविलंब अपने निर्धारित क्षेत्रों का दौरा कर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेंगे और इसे जिला गोपनीय शाखा में जमा करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर दोषी कर्मियों और संवेदकों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन के इस हलचल के बाद से नल-जल योजना से जुड़े विभागों और लापरवाह कर्मियों के बीच कार्यवाही की जाएगी। 
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,* 
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 274, दिनांक 04.06.2026 ******************************** *नल-जल योजना में गड़बड़ी पर जिला पदाधिकारी का बड़ा एक्शन 24 जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम करेगी वार्डों की जांच, जल्द जांच रिपोर्ट भी देंगे।*। ******************************** आगामी गर्मियों को देखते हुए जिले में 'हर घर नल का जल' योजना की जमीनी हकीकत परखने और इसमें आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए जिला पदाधिकारी शेखपुरा ने एक बड़ा कदम उठाये है। दिनांक 04 जून 2026 को जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जिसमें कुल 24 जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम को विभिन्न पंचायतों और वार्डों में जाकर नल-जल योजना की स्थिति की विस्तृत जांच कर यथाशीघ्र रिपोर्ट जिला गोपनीय शाखा में जमा करने का निर्देश दिया गया है। जिला अंतर्गत सभी विभागों में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाले जिला पदाधिकारी के 'जनता दरबार' में लगातार आमजनों द्वारा यह शिकायतें मिल रही थीं कि जिले के विभिन्न वार्डों में नल-जल की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। जनता की इन गंभीर शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने त्वरित कार्रवाई की और व्यापक स्तर पर जांच टीम गठित कर दी। जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग प्रखंडों और पंचायतों की कमान सौंपी गई है। जिनमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता (जांच) एवं अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अरियरी प्रखंड के चोरदरगाह पंचायत की जांच का जिम्मा मिला है। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को बरबीघा प्रखंड के जगदीशपुर और अपर समाहर्ता विभागीय जांच को शेखोपुर सराय प्रखंड के मोहब्बतपुर पंचायत में जांच के लिए तैनात किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी को चेवाड़ा प्रखंड के लहना पंचायत में जाकर वस्तुस्थिति का पता लगाने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह कुल 24 पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त किया गया है ताकि जिले का कोई भी प्रभावित इलाका जांच से न छूटे। इस विशेष जांच अभियान में जिला पदाधिकारी ने दो मुख्य बिंदुओं पर केंद्रित रहने का निर्देश दिया है जिनमें जल आपूर्ति की स्थिति क्या सभी वार्डों में नियमित रूप से शुद्ध पेयजल मिल रहा है? यदि आपूर्ति ठप है, तो इसके पीछे तकनीकी खराबी है या कोई अन्य लापरवाही? नल-जल योजना के सुचारू संचालन के लिए तैनात ऑपरेटरों को उनका मानदेय समय पर मिला है या नहीं, इसकी भी गहनता से जांच की जाएगी। कई जगहों पर मानदेय न मिलने के कारण भी ऑपरेटरों द्वारा काम बंद किए जाने की आशंका है। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट कर दिया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी अविलंब अपने निर्धारित क्षेत्रों का दौरा कर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेंगे और इसे जिला गोपनीय शाखा में जमा करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर दोषी कर्मियों और संवेदकों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन के इस हलचल के बाद से नल-जल योजना से जुड़े विभागों और लापरवाह कर्मियों के बीच कार्यवाही की जाएगी। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 5, 2026

Phed प्रेस कॉन्फ्रेंस 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Phed प्रेस कॉन्फ्रेंस Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 3, 2026

चेवाड़ा: Nag Panchami ka Asar अब नही डर रहे लोग कोरोना से - Chewara News