ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर–रघुनाथपुर मार्ग पर ओवरलोड बालू ट्रकों से जाम, ट्रकों के कारण जाम, धूल, शोर और दुर्घटनाओं का खतरा
ब्रह्मपुर–रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर रिहायशी इलाके में ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के लगातार परिचालन से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मंगलवार रात करीब 9 बजे की स्थिति को दर्शाता एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क पर लंबा जाम और अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है।