गुनौर: जयकारों और आतिशबाजी के बीच मां महाकाली की विदाई, भक्तिमय हुआ सलेहा नगर
Gunnor, Panna | Oct 22, 2026 नगर में मां महाकाली की भव्य विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। ढोल-डीजे, आतिशबाजी और उड़ते गुलाल-अबीर के बीच पूरा नगर माता के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा से पहले पंडाल में दिव्य बहुमुखी ज्योति और खप्पर आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता के दर्शन किए।