पिंड्रा: चोलापुर पुलिस ने 7 असलहा तस्करों को किया गिरफ्तार, तस्करी सोशल मीडिया के जरिए होती थी
वाराणसी में मंगलवार को चोलापुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने 7 असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार असलहा तस्कर सोशल मीडिया के जरिए 60 हजार में पिस्टल की बिक्री करते थे। तस्करों को पकड़ने के लिए वाराणसी में असलहे के साथ पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ और जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद तस्करों को गिरफ्तार किया गया।