मोहम्मदी: हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पसगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से जारी प्रेस नोट में गिरफ्तारी की जानकारी दी गई।