हरसूद: नया हरसूद छनेरा में रविवार शाम तक माताजी की प्रतिमा स्थापना का दौर जारी रहा
Harsud, Khandwa | Oct 11, 2026 रविवार से शारदीय नवरात्रि उत्सव प्रारंभ हो गया है। रविवार को नया हरसूद छनेरा में अनेक स्थानों पर माताजी की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। रविवार शाम 6 बजे तक भी माताजी की प्रतिमाओं को स्थापित करने का दौर चलता रहा। वहीं दूसरी ओर माताजी मंडल के सदस्यों द्वारा माताजी के पंडालों में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है।