गढ़वा: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई बीडीओ, सीओ और एसडीओ का तबादला, मो परवेज बने रंका एसडीओ
Garhwa, Garhwa | May 24, 2026 झारखंड सरकार ने शनिवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के बीडीओ, सीओ, एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों का तबादला कर दिया। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।गढ़वा जिले के भंडरिया बीडीओ अमित कुमार का तबादला कर दिया गया है। वहीं खरौंधी के बीडीओ रविन्द्र कुमार को भी नई पोस्टिंग दी गई