दरभंगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बलिदान दिवस पर भगत सिंह चौक पर माल्यार्पण सह दीपोत्सव किया गया कार्यक्रम का आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा द्वारा बलिदान दिवस पर भगत सिंह चौक पर माल्यार्पण सह दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया। मौके पर प्रदेश सह मंत्री उत्सव पाराशर ने कहा कि भारत के इतिहास में 23 मार्च की तारीख अत्यंत महत्वपूर्ण है। 23 मार्च 1931 को क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी।