मंडी: शिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन चौहट्टा की जातर में उमड़ी भक्तों की भीड़
Mandi, Mandi | Mar 15, 2024 जनपद में जारी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन मंडी जनपद के सैंकड़ों देवी देवता चौहट्टा की जातर में शामिल हुए। इस दौरान देवी-देवताओं ने चौहट्टा में विराजमान होकर सैकड़ों श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर चोहट्टा बाजार में देव मिलन का अद्भुत नजारा देखने को मिला। समापन समारोह पर देव आदि ब्रह्मा ने पूरे शहर में परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा।