शामली: शामली के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में शिक्षक पर एडमिशन कराने गए 2 भाईयों की पिटाई का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
Shamli, Shamli | May 18, 2026 सोमवार की दोपहर 2 बजे गांव काबडौत निवासी बालेश्वर सिंह अपने दो बेटों निशांत, राहुल और परिवार के अन्य लोगों के साथ शामली कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पहुंचे पक्ष ने बताया कि निशांत व राहुल शामली के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में एडमिशन के लिए गए थे। आरोप है कि वहां पर एक शिक्षक ने दोनों भाईयों की पिटाई की। कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।