इटावा: सदर विधायक और डीएम ने पक्का तालाब के विक्टोरिया हॉल का निरीक्षण किया, कहा- बनेगी लाइब्रेरी और दी जाएगी संगीत शिक्षा
Etawah, Etawah | Nov 6, 2025 सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गुरुवार सुबह 11 बजे सुंदरीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह इमारत पुरातन काल से इटावा में स्थापित है । इस हाल का बहुउद्देशीय उपयोग करने पर भी विचार किया जाएगा। यहां लाइब्रेरी, संगीत की शिक्षा के साथ-साथ इटावा के कवियों का काव्य संग्रह भी रखा जाए।