इटावा: भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया ने बिहार चुनाव पर कहा- एनडीए की सरकार बनेगी, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे
Etawah, Etawah | Nov 6, 2025 सदर इलाके के पक्का तालाब स्थित विक्टोरिया हाल का निरीक्षण करने गुरुवार दोपहर 12 बजे पहुंची भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया ने मीडिया से बातचीत में बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बनाया दिया। उन्होंने कहा बिहार में एनडीए की सरकार बनाना पहले ही तय हो चुका है, हर हाल में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।