पालोजोरी: पालोजोरी में साइबर थाना और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, साइबर क्राइम के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
साइबर थाना देवघर एवं पालोजोरी थाना की संयुक्त छापेमारी पालोजोरी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर में की गई जहां से एक युवक को गिरफ्तार किया गया उसके पास से मिला मोबाइल सिम कार्ड एवं उन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच कर पड़ताल करने पर साइबर क्राइम करने का पर्याप्त साक्षी मिला जिसके आधार पर 5:00 बजे संध्या में न्यायाधीश के आदेश अनुसार जेल भेज दिया